फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Candidates can meet the observer

Basti News: प्रेक्षक से मिल सकते हैं प्रत्याशी... करना होगा आयोग के निर्देश का पालन

Thu, 09 May 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Candidates can meet the observer
- आयोग के तरफ से नियुक्त प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के छठे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में नियुक्त प्रेक्षकों से प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मुलाकात हुई। इस दौरान आयोग के दिशानिर्देश से सभी को अवगत कराया गया। चुनाव में किसी तरह की शिकायत या समस्या होने पर कोई भी प्रत्याशी प्रेक्षक से मिल सकते हैं।
डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने सभी प्रत्याशियों एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से चुनाव में सहयोग की अपील की। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सभी को करना होगा। यदि कोई शिकायत है तो पहले स्थानीय तहसील प्रशासन एवं थाना को उपलब्ध कराएं। आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक तथा पुलिस प्रेक्षक सर्किट हाउस में ठहरे हैं। इनसे मिलकर के भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

कहा कि कोई भी प्रत्याशी जाति, धर्म, भाषा के मतभेद बढ़ाने वाले गतिविधियों में शामिल नहीं होगा। इसे आधार बनाकर मत के लिए अपील नहीं किया जा सकता है। दलीय आलोचना भी मर्यादा के अंदर की जाएगी। किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी करना प्रतिबंधित है। धार्मिक स्थलों को प्रचार के लिए प्रयोग नहीं किया जाएगा। बिना स्वामी के अनुमति के भूमि, भवन, दीवार पर न तो नारा लिखा जाएगा और न ही झंडा/ बैनर लगाए जाएंगे। एक दल के अनुयायी दूसरे दल की रैली, सभा व जुलूस में बाधा खड़ी नहीं करेगें। सभा, जुलूस, रैली तथा लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तीनों प्रेक्षक से प्रत्याशियों का परिचय कराया। पुलिस प्रेक्षक रमेश चंद्र छाजटा ने बताया कि उन्हें बस्ती एवं संतकबीर नगर लोकसभा के पर्यवेक्षण का दायित्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed