{"_id":"649f3187148614764008cbe4","slug":"camp-will-be-organized-on-the-blocks-certificate-will-be-made-for-disabled-children-basti-news-c-207-1-bst1001-614-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्लॉकों पर लगेगा कैंप, बनेगा दिव्यांग बच्चों का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्लॉकों पर लगेगा कैंप, बनेगा दिव्यांग बच्चों का प्रमाणपत्र
Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए ब्लाक संसाधन केंद्र पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वय से जिले भर के बीआरसी पर शिविर लगाए जाएंगे। इसका बाकायदा शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा अनुभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम शामिल रहेगी।
दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा के समेकित अनुभाग की ओर से बीआरसी पर ही कैंप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां दिव्यांग बच्चों को पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाना होता है। इसमें बच्चों की दिव्यांगता का मूल्यांकन होगा। इस दौरान आवश्यक उपकरणों के लिए भी दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। इस व्यवस्था से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को मुख्यालय तक भागदौड़ नहीं करनी होगी। शिविर में आंख, नाक, कान, गला व हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। वह बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करेंगे। बीएसए डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि ब्लाकवार शिविर के लिए सीएमओ कार्यालय से पत्राचार किया गया है। जल्द शेड्यूल जारी हो जाएगा। इसके आधार पर अलग-अलग कैंप लगाए गए जाएंगे।