{"_id":"6893b5b3ae62df9abd07ecae","slug":"call-to-give-respect-and-equal-opportunity-to-transgender-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141576-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रांसजेंडर को सम्मान और समान अवसर देने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रांसजेंडर को सम्मान और समान अवसर देने का आह्वान
Thu, 07 Aug 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में ट्रांसजेंडर समुदाय से संवाद करते समाजकल्याण मंत्री असीम अरुण।
बस्ती। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सर्किट हाउस सभागार में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित किया। संवाद का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं को समझना, उनकी जरूरतों को चिन्हित करना और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को उन तक पहुंचाना था। ट्रांसजेंडरों से मुखातिब मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आप सभी को आवश्यकतानुसार प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाएगा। अगर कोई ब्यूटी पार्लर का संचालन करने के लिए इच्छुक हो, तो प्रशिक्षण भी दिये जाने की व्यवस्था है। कहा कि आप सभी के सहायता के लिए पुलिस टोल फ्री नम्बर-112 उपलब्ध है। इस पर आप काॅल करके अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं। काल करते ही पुलिस आपके पास समस्या निराकरण के लिए कुछ ही समय में पहुंच जाएगी। समाज और सरकार, दोनों को इस समुदाय को सम्मान और समान अवसर प्रदान करने के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसजेंडरों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए। इस दौरान ट्रांसजेंडरों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। समुदाय के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। मंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा तथा ट्रांसजेंडरों के लिए थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए।
इस अवसर पर कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, महिला थानाध्यक्ष शालिनी प्रभात, एसडीएम रश्मि यादव, उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चन्द्रपाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, अजय कुमार पांडेय तथा ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग उपस्थित रहे।