{"_id":"58123bba4f1c1bcf75bc4d0d","slug":"by-2022-every-poor-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 तक हर गरीब को आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 तक हर गरीब को आवास
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
भारतीय समाज पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसभा को केंद्रीय राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और भासपा का मजबूत गठबंधन 2017 में प्रदेश में सरकार बनाएगी। जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होगी, कोई भी विकास योजना धरातल पर साकार नहीं होगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेेेश को करोड़ों में रुपये दिए लेकिन सत्ता बंटवारे के संघर्ष में जूझ रही प्रदेश सरकार काम नहीं कर पा रही। प्रधानमंत्री की योजना है कि 2022 तक सभी गरीबों को आवास मिले। प्रदेश में सरकार बनी तो सभी को आवास मिलेगा। यह कहना है केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का। केंद्रीय राज्य मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 14 वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
सक्सेरिया कॉलेज के मैदान में आयोजित रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती दलितों के नाम पर सत्ता में आईं लेकिन विकास की जगह मूर्तियां बनवाईं। वर्तमान में सपा की सरकार है जो सत्ता बंटवारे का संघर्ष कर रही है। केंद्र के धन से सिर्फ गिने चुने सपा नेताओं के क्षेत्र में कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की शुरुआत गरीबों से होती है। प्रधानमंत्री ने राजा सुहेलदेव के नाम से ट्रेन चलवाई है। उज्ज्वला गैस योजना के तहत गरीब महिलाओं को चूल्हे बांटे गए तथा दीन दयाल योजना के तहत गांवों में रोशनी पहुंचाई गई। मंत्री ने जयगुरुदेव संदेश कार्यक्रम में भी चाचा भतीजे के सरकार के बंटवारे पर तंज कसा। कहा कि जय गुरुदेव के प्रमुख पंकज महराज चाचा यानी शिवपाल यादव के नजदीकी हैं इसलिए भतीजे की सरकार ने वाराणसी में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था व इंतजाम नहीं किए जिससे 25 गरीबों की जान चली गई।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भासपा और भाजपा का गठबंधन मजबूत है। सीटों का समझौता नवंबर में हो जाएगा। प्रदेश में सरकार बनने पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हुए समझौते के मुताबिक हर गरीब को राशन कार्ड, ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा, अलग पूर्वांचल राज्य का प्रस्ताव भासपा रखेगी और लेकर रहेगी।
विज्ञापन
भासपा अध्यक्ष ने कहा कि अति पिछड़ा, अति दलित समाज के लोग आज संकल्प लेकर जाएं और गठबंधन की जीत सुनिश्चित कराएं। गठबंधन की सरकार बनने पर शराब बंदी का भी प्रस्ताव भासपा लाएगी। आज बसपा में भगदड़ है। ऐसे हाल में पूर्वांचल की जनता सपा और बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा देगी। भासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि अति दलित और अति पिछड़े के वोट पर सत्ता पाने वाले जब देने की बात आती है तो अपनी जाति और क्षेत्र को ही देते हैं। संचालन भासपा के प्रदेश महासचिव विनोद राजभर व प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बलराम मंडल अध्यक्ष मनोज राजभर, जिला अध्यक्ष शिवपूजन राजभर, युवा मंच के राजेश पांडेय, लक्ष्मी देवी, बीना राजभर, सालिक यादव, लालजी, अर्जुन मुनीराम, अरविंद, बसंत लाल आदि रहे।
कार्यक्रम मेें भाजपा के विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला अध्यक्ष पवन कसौंधन, दयाशंकर मिश्र, चंद्रप्रकाश शुक्ल्, दयाराम चौधरी, संजय चौधरी, अभिनव उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल रहे।