फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bullion market ready for business worth Rs 50 crore

Basti News: 50 करोड़ के कारोबार के लिए सराफा बाजार तैयार... अक्षय तृतीया पर होगी धन वर्षा

Fri, 10 May 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bullion market ready for business worth Rs 50 crore
शुभ मुहूर्त में खरीदारी करेंगे लोग, दुकानों पर जुटेगी भीड़
विज्ञापन

आभूषण, ऑटोमोबाइल सहित अन्य कारोबार में आएगा उछाल, जमीन की भी होगी खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अधिक से अधिक कारोबार के लिए सराफा बाजार सज कर तैयार है। विभिन्न तरह के लुभावने ऑफर के साथ कारोबारी सोना, चांदी, डायमंड की बिक्री कर 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाए हैं। गोल्ड मेकिंग और डायमंड ज्वेलरी के वैल्यू पर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट ग्राहकों का शुभ-लाभ होने का एहसास कराएगी। ऑटोमोबाइल एवं अन्य कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है।
इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर लगन नहीं है। इस कारण व्यापारियों ने दिल खोलकर ऑफर दिया है। ज्वेलरी के बड़े शोरूम में छूट और 100 प्रतिशत गारंटी एवं वापसी के लुभावने पोस्टर ग्राहकों को खूब भाएंगे। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी का आभूषण खरीदना काफी फलदाई होता है। इस कारोबार के लिए धनतेरस के बाद दूसरा यह सबसे अच्छा अवसर है। इसीलिए छोटे-बड़े सभी सराफा कारोबारी नए डिजाइनों के आभूषणों का स्टॉक रखे हैं।
विज्ञापन

छूट के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। आभूषण की प्रतिष्ठित कंपनियों के शोरूम भी सजधज कर तैयार है। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली आदि महानगरों से आभूषणों की आवक सुनिश्चित की गई है। महिलाओं के आभूषणों का कलेक्शन खास अंदाज में किया गया है। नाक, कान, गले के लिए डिजाइनयुक्त आभूषण महिलाओं को खूब लुभा रही है। कुछ दुकानों पर आभूषणों की बुकिंग पर भी ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
डायमंड बेस ज्वेलरी की डिमांड ज्यादा
सराफा बाजार में डायमंड बेस्ड ज्वेलरी जैसे अंगूठी, हार की डिमांड ज्यादा है। इसलिए कारोबारियों ने भरपूर मात्रा में इसका स्टाक मंगा लिया है। सराफा कारोबारी कुंदन लाल वर्मा ने बताया कि डायमंड बेस्ड ज्वेलरी में ग्राहकों को छूट देने की ज्यादा गुंजाइश है। डायमंड और गोल्ड मेकिंग चार्ज में 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। चंदू सराफा ने बताया कि ग्राहकों को 100 प्रतिशत गारंटी एवं 100 प्रतिशत वापसी वाले ज्वेलरी मुहैया कराए जाएंगे।
-------------------
सोने-चांदी के भाव (जीएसटी सहित)
सोना
प्रति दस ग्राम
24 कैरेट
74000 रुपये
22 कैरेट
67800 रुपये
18 कैरेट 55500 रुपये
चांदी प्रति किलोग्राम 85000 रुपये
...
सोने एवं चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव प्रतिदिन होता है। मगर पहले से बुकिंग करने वालों को उसी रेट पर ज्वेलरी मुहैया कराई जाएगी। कंपनी और प्रतिष्ठान की तरफ से ऑफर भी है। दस लाख से अधिक ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहकों को उपहार दिए जाएंगे।

चंदन कुमार सर्राफ, गांधीनगर
..
इस बार अक्षय तृतीया पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। लगन का सीजन भले नहीं है, मगर इस शुभ मुहूर्त पर लोग शादी-ब्याह के उद्देश्य से भी ज्वेलरी खरीदते हैं। ग्राहकों को ज्वेलरी में गारंटी और 100 प्रतिशत वापसी की भी सुविधा दी जा रही है।
मनीष, सर्राफा कारोबारी
...

ऑटो मोबाइल के कारोबार में भी उमंग
अक्षय तृतीया के अवसर पर ऑटो मोबाइल के कारोबार में भी उमंग रहेगा। नए वाहनों की खरीदारी पर धन वर्षा होगी। विभिन्न कंपनियों की दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के एजेंसियों पर पखवाड़े भर पहले से ही बुकिंग चल रहा है। बाइक के एजेंसी धारक रवि चौधरी बताते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन 50 से अधिक बाइक बिकने की उम्मीद है। वहीं रेलवे स्टेशन रोड एजेंसी के प्रबंधक पवन श्रीवास्तव ने बताया कि 25 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। जबकि कार शोरूम के कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर एक दर्जन चार पहिया वाहनों की बुकिंग की जाएगी। यह पहले से ही बुक किए जा चुके हैं।
...
बिना मुहूर्त के कर सकेंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्य
अक्षय तृतीया के विशेष मुहूर्त पर मंदिरों व घरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। जबकि बिना लगन के ही मांगलिक कार्य भी होंगे। ज्योतिर्विदों के अनुसार, अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त में होगी। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। गुरु व शुक्र दोनों ग्रहों के अस्त होने के कारण लोग वैवाहिक कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं। जबकि मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई सहित अन्य कार्य आयोजित किए जा रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. देवस्य मिश्र ने बताया कि अक्षय तृतीया को युगादि तिथि भी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने परशुराम अवतार लिया था। इसी दिन प्रभु श्रीकृष्ण युधिष्ठिर को अक्षय पात्र दिया था। कहा कि इस दिन कोई भी मांगलिक कार्यक्रम किया जा सकता है। हालांकि, गुरु और शुक्र अस्त होने के कारण लोगों ने अक्षय तृत्तीया के मुहूर्त पर वैवाहिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय किया है। सगाई और गृह प्रवेश सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed