{"_id":"5fd6530e8ebc3e3b6b555c91","slug":"bspm-from-today-basti-news-gkp3767394147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्वास्थ्य माह अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल स्वास्थ्य माह अभियान आज से
विज्ञापन
बाल स्वास्थ्य माह अभियान आज से
एक माह तक चलेगा, 3.14 लाख बच्चों को विटामिन-ए का डोज देने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आज से बाल स्वास्थ्य पोषण माह (बीएसपीएम) अभियान की शुरुआत हो रही है। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि अभियान एक माह तक चलेगा। अभियान के लिए विटामिन-ए की पर्याप्त डोज जिले में उपलब्ध हैं। लाभार्थियों को दवा पीने के लिए घर से चम्मच लाना होगा।
सीएमओ के मुताबिक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन समेत सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में प्रशिक्षित किया जा चुका है। यह अभियान आईसीडीएस विभाग के सहयोग से चलेगा। उनके साथ भी समन्वय बैठक की जा चुकी है। ब्लॉक स्तर से आशा कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देशित किया जा रहा है कि वे लाभार्थियों के परिवारीजनों को घर से चम्मच लाकर सोमवार, बुधवार और शनिवार के टीकाकरण सत्रों पर बच्चे को विटामिन-ए का डोज दिलवाने के लिए प्रेरित करें। नौ माह से एक साल तक के बच्चे को एक एमएल डोज, जबकि एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को दो एमएल डोज दिया जाएगा। इस डोज के लेने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। त्वचा और बालों से संबंधित बीमारियों से बचाव होता है। बच्चा रतौंधी से प्रतिरक्षित हो जाता है। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता लाभार्थी परिवारों को विटामिन-ए का महत्व और शीघ्र स्तनपान के लिए प्रेरित करेंगी और आयोडीन किट से आयोडीन की जांच भी करेंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि विटामिन-ए की एक बोतल से एक साल तक की उम्र तक के 100 बच्चे, जबकि उससे अधिक उम्र के 50 बच्चे दवा पी सकते हैं। बोतल के साथ आने वाली चम्मच से डोज नाप कर घरेलू चम्मच में दे दिया जाएगा। इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई है। सत्र पर सभी लोग मास्क लगा कर आएंगे और शारीरिक दूरी का पालन भी करेंगे। सत्रों पर हैंडवॉशिंग के बाद ही टीकाकरण व डोज देने का काम किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस बार 3.14 लाख बच्चों को विटामिन-ए का डोज देने का लक्ष्य है। जिले में नौ माह से एक साल तक के 18191 बच्चे, एक से दो साल तक के 78,213 बच्चे और दो से पांच साल तक के 2.15 लाख बच्चे अभियान के लिए चिह्नित किए गए हैं।