{"_id":"68e181ed10c8c77a46067d81","slug":"bsa-teacher-dispute-teachers-sent-a-memorandum-to-the-chief-minister-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145211-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए-शिक्षक विवाद : शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए-शिक्षक विवाद : शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Sun, 05 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सीतापुर में बीएसए अखिलेश कुमार सिंह और शिक्षक वृजेंद्र वर्मा के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। एकतरफा विभागीय जांच को निरस्त कर शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच कराकर शिक्षक वृजेंद्र वर्मा को न्याय दिलाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि सीतापुर में बीएसए, शिक्षक के बीच विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि सभी तथ्यों की उच्च स्तरीय शासन स्तर पर जांच कराने के साथ ही शिक्षक को न्याय दिलाया जाए। जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के दौरान मुख्य रूप से जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, महेश कुमार, राजकुमार सिंह, शैल शुक्ल, अभय सिंह यादव, दिवाकर सिंह, ओंकार उपाध्याय, रामपाल वर्मा, चंद्रभान चौरसिया, त्रिलोकीनाथ, राजेश कुमार, रीता शुक्ला, विनय कुमार, विनोद यादव, जितेंद्र बहादुर, रामतीरथ वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद