फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bricks and stones thrown in land dispute, case against 32 accused

Basti News: जमीन के विवाद में चले ईंट-पत्थर, 32 आरोपियों पर केस

Fri, 30 Aug 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones thrown in land dispute, case against 32 accused
परशुरामपुर क्षेत्र के कुसमौर बाजार का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। कुसमौर बाजार में बुधवार की रात जमीन के विवाद मेंं जमकर ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद व 15-20 अज्ञात पर बलवा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
जटौलिया निवासी रामनरायन ने थाने पर तहरीर दी है कि बुधवार की रात कुसमौर निवासी किशन कुमार, सोनू यादव, सुनील, विनोद यादव, अनिल यादव, मनोज यादव समेत दो दर्जन लोग उनके कुसमौर स्थित मकान पर चढ़ आए। इसकी जानकारी पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में हमलावरों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाए। तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह के साथ राजस्व टीम तथा पुलिस कर्मी जमीन की पैमाइश के लिए कुसमौर गए थे। तहरीर के मुताबिक किशन कुमार, सोनू यादव, सुनील, विनोद यादव, अनील यादव, मनोज यादव, राज, जगदम्बा, विशाल, छोटू निवासी कुसमौर, शिव प्रसाद निवासी नागपुर कुंवर और अमरीश यादव निवासी भोजपुर के अलावा 15 से 20 लोग नाम-पता अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed