फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boycott of evaluation work

Basti News: शिक्षक हत्याकांड के विरोध में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

Sun, 24 Mar 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Boycott of evaluation work
धर्मेंद्र के परिवार को मदद दिलाने के लिए शिक्षकों ने उठाई आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के सभी माध्यमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक बुलाई गई। इसमें वाराणसी में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हत्या के विरोध मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां नहीं जांची गईं। शिक्षकों ने एकजुट होकर शिक्षक के परिजनों को मदद दिलाने की आवाज बुलंद की।
मूल्यांकन केंद्र श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन कार्य करने से शिक्षकों ने मना कर दिया। मान-मनौव्वल के बाद कुछ शिक्षक तैयार हुए, लेकिन बाद में विरोध के चलते उन्हें भी मूल्यांकन कार्य बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विकास भट्ट कामिल व जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे ने कहा कि मृतक शिक्षक के परिवार के भरण पोषण के लिए सरकार एक करोड़ की आर्थिक सहायता दे। उनके परिजन को सरकारी नौकरी भी दी जाए। मगर सरकार ने इन अहम मांगों को नज़रंदाज कर दिया है। मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह, संजय द्विवेदी, अखिलेश वर्मा, अनूप कुमार, डॉ श्रीकांत आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायन गुट के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, वित्तविहीन संघ के अजय यादव के नेतृत्व में भी मांगों के समर्थन में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया गया। चेतनारायन गुट के प्रदेशीय उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा कि सरकार दिवंगत शिक्षक के साथ जब तक न्याय नही करती तब मूल्यांकन कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed