फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bolero collided with the car, passengers narrowly escaped

Basti News: बोलेरो ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

Sat, 31 May 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 31 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with the car, passengers narrowly escaped
महराजगंज (बस्ती)। हाईवे पर हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर शुक्रवार दोपहर कार में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद धवरिया गांव निवासी सर्वेश कुमार भट्ट परिवार के साथ कार से लखनऊ से संतकबीरनगर जा रहे थे। हर्रैया थाना क्षेत्र संसारीपुर चौराहे पर पीछे से आ रही रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो चालक सदानंद मौर्या निवासी गुमानारी मुंडेरवा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करके लौट रहे थे। संवाद
विज्ञापन

चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
गौर। सिद्धौर गांव निवासी अनिल कुमार ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर चाय पी रहा था। तभी गांव के कुछ लोग गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। लोगों ने घेर कर पकड़ लिया और लाठी डंडों से मारा-पीटा। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय कुमार, सुनील कुमार, नीलम और रेखा देवी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। थानाधक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed