फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of a youth who had gone to attend a wedding procession found on the railway track

Basti News: बरात में गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Fri, 05 Jun 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth who had gone to attend a wedding procession found on the railway track
टिनिच। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधाधारी गांव निवासी एक युवक का बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास बस्ती की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो टुकड़ों मे कटा पड़ा मिला। ट्रेन के ड्राइवर ने सूचना रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी। जांच के दौरान मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी अंतर्गत दुधाधारी गांव निवासी राजकुमार 29 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राजकुमार बुधवार को गौर थाना क्षेत्र निवासी संजय के बेटे की शादी में निगवापुर गांव बरात में गया था। उसकी मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र सिंह ने बताया कि अप ट्रैक पर मिले युवक का शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed