{"_id":"62b9292acea2fe0dc456300b","slug":"bodies-of-minor-boy-and-girl-found-hanging-from-tree-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेड़ से लटके मिले नाबालिग लड़के और लड़की के शव, प्रेम प्रसंग का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेड़ से लटके मिले नाबालिग लड़के और लड़की के शव, प्रेम प्रसंग का शक
Mon, 27 Jun 2022 03:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:40 PM IST
सार
सोनहा थाना इलाके के मधुनगर डीह बाग में ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके देखे। तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पेड़ से उतरवाया।
विज्ञापन
बस्ती समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोनहा थाना क्षेत्र के मधुनगर डीह गांव के बाग में महुआ के पेड़ से लटका किशोर और किशोरी का शव मिला। जिसके दुपट्टे के एक सिरे से 17 वर्षीय किशोर का गला तो दूसरे सिरे से 16 वर्षीय किशोरी का गला कसा हुआ था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सोनहा पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। दोनों अलग अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं। इसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों के परिजनों ने बताया कि किशोर और किशोरी के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसको लेकर परिजन बार-बार उन्हें समझा रहे थे। सोमवार सुबह दोनों का शव पड़ोसी गांव के पेड़ से लटकता मिला है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सोनहा शशांक शेखर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।