फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Black bandage against government policemen

सरकार के खिलाफ पुलिसकर्मियों ने काली पट्टी बांधी

Tue, 24 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 24 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के  खिलाफ बस्ती जिले के पुलिस कर्मियों ने अपनी आवाज बुलंद की है। सोमवार को तमाम पुलिसकर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर पुलिस एक्ट और सरकार के कुछ प्रावधानों का विरोध किया। वेतन विसंगति दूर करने सहित पुलिस एक्ट में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले में कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी और चौराहों पर ड्यूटी भी की। मुंडेरवा में कुछ सिपाहियों, होमगार्ड के जवानों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

पीआरडी के जवान भी इसमें शामिल नजर आए।
विरोध करने वाले पुलिस कर्मियों की मांग है कि 1861 में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए नियम में संशोधन किया जाए। उनका शोषण किया जा रहा है, जिसे बंद किया जाए। 24 के बजाय केवल आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरडी व होमगार्ड के जवानों, चौकीदारों को नियमित कर उनके साथ न्याय किया जाए। पुलिस  अराजपत्रित कर्मचारी/अधिकारी लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर करने,  स्थानांतरण नीति को बदलने, गृह जनपद में स्थानांतरण आदि की मांग को लेकर पुलिस कांस्टेबल, होमगार्ड, पीआरडी जवान और चौकीदार आंदोलित हैं।


पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सिपाही विजय कुमार यादव ने बताया कि दूसरे की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों का शोषण सबसे     ज्यादा हो रहा है। अब पुलिस कर्मियों को न्याय मिलना   चाहिए। राज्य सरकार अपनी नीतियों में बदलाव कर पुलिस वालों को सुविधाएं प्रदान करे। बताया कि आंदोलन अनिश्चितकालीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed