फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "BJP will undertake closed factories'

'बंद पड़े कारखानों को चलाएगी भाजपा सरकार'

Mon, 11 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 11 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
"BJP will undertake closed factories'
मुण्डेरवा मे केंद्रीय मानवसंसाधन विकास राज्य मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने सभा को संबोधित किया।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मुंडरवा सुगर मिल तिराहे पर सोमवार को आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर में बंद पड़े फर्टिलाइजर कारखाने को फिर से चलाने जा रहे है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं, बंद पड़े कारखाने चलाकर लोगों को एक बार फिर रोजगार प्रदान किया जाएगा। वहीं पीडब्लूडी के निरीक्षण गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। इसके लिए केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में साक्षर भारत मिशन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सहित विभिन्न योजनाएं संचालित कर सुधार लाने की कोशिश की जा रही है। मगर प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरे राज्यों में केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।  केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। मध्यान्ह भोजन योजन में रसोईयों का मानदेय बढ़ाने पर भी सरकार विचार कर रही है। शिक्षामित्रों के हितों को लेकर भी सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी के हालात पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सरकार आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। उनका समर्थन करने वाले भी नहीं बख्शे जाएंगे। वहीं संतकबीर नगर में  आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व के विकास का सशक्त माध्यम है। केंद्र सरकार इस दिशा में अहम कार्य कर रही है। इसी के तहत नई शिक्षा नीति के मसौदे पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए देशभर में लोगों से राय ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed