{"_id":"61534f148ebc3e09852cabde","slug":"bjp-was-victory-sahkari-bank-basti-news-gkp410967172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार जिले के सहकारी बैंक में खिला भाजपा का कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार जिले के सहकारी बैंक में खिला भाजपा का कमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सहकारी बैंक में ‘खिला कमल’
- पूर्व में दो बार रह चुका है समाजवादी पार्टी का कब्जा
- लगातार दोनों बार राम केवल यादव बने थे चेयरमैन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बस्ती के अध्यक्ष पद की मंगलवार को भाजपा के राजेंद्र नाथ तिवारी ने पहली पहली बार अपनी पार्टी को यह उपलब्धि दिलाई है। डेढ़ दशक पूर्व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी भी सहकारी बैंक के अध्यक्ष पर आसीन रह चुके हैं, लेकिन वह मनोनीत हुए थे। पहली बार सीधे चुनाव के जरिए भाजपा इस पद पर आसीन हुई है। वहीं, इससे पूर्व लगातार दो बार तकरीबन छह साल के लिए इस कुर्सी पर सपा का कब्जा रहा और जोड़-तोड़ की राजनीति के तहत सपा के रामकेवल यादव कुर्सी पर कब्जा जमाए रहे।
सहकारी बैंक के चेयरमैन के रूप में खाटी भाजपाई राजेंद्र नाथ तिवारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। नामांकन पत्र की जांच के दौरान सपा के उम्मीदवार रामकेवल यादव की पत्नी का पर्चा प्रस्तावक के मौजूद न होने के कारण खारिज हो गया था। जिले में कुल 12 डायरेक्टर चुने गए थे। इनमें नौ भाजपा के थे, और दो सपा के डायरेक्टर निर्वाचित हुए थे। वहीं, एक डायरेक्टर डॉ. अजय पांडेय प्रसपा के डायरेक्टर चुने गए थे। यह पहले ही तय था कि पूर्ण बहुमत से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र नाथ ही अगले चेयरमैन होंगे। भाजपा की जीत पर सांसद हरीश द्विवेदी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, कप्तानगंज विधायक सीपी शुक्ला, हर्रैया विधायक अजय सिंह, महादेवा विधायक रवि सोनकर, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला व अजय सिंह गौतम आदि ने बधाई दी। इस दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए एएसपी दीपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली और पुरानी बस्ती थाने की फोर्स डटी रही।
----------------------
पांच साल के लिए चुने गए राजेंद्र नाथ तिवारी
नव निर्वाचित चेयरमैन राजेंद्र नाथ तिवारी का कार्यकाल पांच साल के लिए तय किया गया है। पहले यह कार्यकाल महज तीन साल के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन सपा सरकार के सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने संशोधन कर इसका कार्यकाल पांच साल के लिए निर्धारित कर दिया था। सहकारिता के उप निबंधक पीसी प्रजापति के अनुसार डायरेक्टर बोर्ड की प्रथम बैठक के बाद से ही कार्यकाल प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
--------------------
अब घाटे में नहीं रहेगा सहकारी बैंक
किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सत्येंद्र सिंह भोलू ने वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी की जीत को शानदार बताया और कहा कि अब सहकारी बैंक घाटे में नहीं जाएगा। इससे किसानों को बेहतर लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।