फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bjp told about achivement

संगोष्ठी में गिनाईं चार साल की उपलब्धियां

Sun, 27 May 2018 12:10 AM IST
basti
basti Updated Sun, 27 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
bjp told about achivement
भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ रमापति राम त्रिपाठी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। केंद्र में पूर्ण बहुमत से बनी मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां शुक्रवार को यहां जिला पंचायत सभागार में वक्ताओं ने गिनाईं। भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी में सरकार के कामकाज का ब्यौरा मुख्य अतिथि व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने रखा।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर वंदेमातरम से हुई। 
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि चार सालों में बीजेपी ने अपनी कार्यप्रणाली से आम जन के आत्म विश्वास को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सोच को बदल दिया। युवा पीढ़ी भाजपा सरकार के तमाम जनहितकरी निर्णय के पहल के पक्ष में खड़ा है। प्रबुद्ध वर्ग भी सरकार के कामकाज से उत्साहित है।  सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं अभी तक बनाई गई हैं। कठोरता से उसका पालन किया गया। सरकार ने बेनामी संपत्ति का कानून लागू किया है जो काला धन रोकने की दिशा में बड़ा कदम है। भीम एप दुनिया में कैशलेस ट्रांसजेक्शन का लोकप्रिय एप बनकर उभरा है। इसे बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के नाम पर रखकर सरकार ने उनके अर्थशास्त्रीय गुण को दुनिया के सामने रखा।  जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि चार साल देश वासियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया। मोदी सरकार में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।   गोष्ठी को विधायक रवि सोनकर, जिला प्रभारी अशोक सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर राजेंद्र नाथ तिवारी, प्रेम सागर त्रिपाठी, राम श्रृंगार ओझा, गजेंद्र सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, सुखराम गौड़, महेश शुक्ल, नितेश शर्मा रवि, राजेश द्विवेदी, एडवोकेट प्रदीप पांडेय, इंद्रजीत चौधरी, बलराम गौड़, प्रेम नारायण पांडेय, विवेकानंद मिश्र, डा वीरेन्द्र त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed