फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP state president and general secretary enquired about the condition of sugarcane farmers

Basti News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री ने गन्ना किसानों का जाना हाल

Sat, 21 Jun 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
BJP state president and general secretary enquired about the condition of sugarcane farmers
विक्रमजोत। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने कुशीनगर जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने शुक्रवार को विक्रमजोत के करीब एक ढाबे पर गन्ना किसानों का हाल जाना।
विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हाईवे स्थित एक ढाबे पर जलपान के लिए रुका। सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सिद्धांत सिंह, डाॅ. अरविंद सिंह, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष मटेलू सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से गन्ना किसानों की समस्याओं को समझा। चेयरमैन सिद्धांत सिंह ने बताया कि पूर्वांचल की सबसे ज्यादा लाभांश वाली समिति के 485 गांव के 32 हजार गन्ना किसान 29 हजार कुंतल गन्ना तीन चीनी मिलों को सप्लाई करते हैं। उन्होंने ने गन्ना का क्षेत्रफल और उपज बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। लोगों ने बताया कि गन्ने की सही समय पर खरीद पर खरीद और सही समय पर भुगतान व्यवस्था को दुरुस्त कर गन्ना किसानों की बेहतर मदद की जा सकती है। इस दौरान संतोष सिंह, बजरंग सिंह, आनंद प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed