फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP's life is activist

भाजपा के प्राणवायु हैं कार्यकर्ता: सुनील बंसल

Mon, 10 Feb 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP's life is activist
बस्ती में भाजपा नेता सुनील बंसल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
‘भाजपा के प्राणवायु हैं कार्यकर्ता’
विज्ञापन

बस्ती। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल का भाजपा नेताओं ने टोल प्लाजा पर स्वागत किया। वह संतकबीरनगर से बस्ती पहुंचे थे। कोर कमेटी के साथ बैठक में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के प्राणवायु हैं।
बैठक के दौरान आगामी योजनाओं पर चर्चा की। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में चल रहे जनजागरण अभियान को 15 तक बढ़ाए जाने की जानकारी दी। हर कार्यकर्ता को 100 घरों में संपर्क कर पत्रक को कार्यालय में जमा कराने को कहा। मूड़घाट में जनजागरण के शामिल हुए सुनील बंसल ने ग्रामीणों के बीच दोहराया कि इस कानून से भारत के किसी भी नागरिक का कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद निहित स्वार्थों से विपक्षी नेता इस कानून के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश और प्रदेश को तरक्की के रास्तेे पर बढ़ाया है। गांव हो या शहर आज सभी के पास शौचालय है। राशन की धांघली बंद हो गई है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से विदेशों में भारत की एक अलग पहचान बनी है। पिछले पांच वर्षों से गांव और गरीब का विकास हो रहा है। संचालन राजेंद्र नाथ तिवारी ने किया दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चंद्र प्रकाश शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, अजय सिंह गौतम, पवन कसौधन, विवेकानंद मिश्र, यशकांत सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, सुशील सिंह, अमृत कुमार वर्मा, प्रमोद पांडेय, अश्वनी उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed