{"_id":"58fe3b924f1c1bb365c0c68c","slug":"bjp-s-encroachment-of-excise-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने आबकारी अधिकारी का घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने आबकारी अधिकारी का घेरा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान को हटाने के लिए आंदोलित भाजपाइयों ने सोमवार को आबकारी अधिकारी को दफ्तर में ही घेर लिया। कई दिनों से धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद कार्रवाई न होते देख भाजपा नेता उग्र हो गए। 30 अप्रैल तक दुकान स्थानांतरित करवाने के आश्वासन पर माने।
भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय समर्थकों के साथ सोमवार को जिला आबकारी कार्यालय पहुंच गए। उग्र रूप देखकर कार्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र से जनता होटल में चल रहे मॉडल शाप को तत्काल बंद कराने की मांग करने लगे। आबकारी अधिकारी ने समय मांगा तब सभी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। अंत में आबकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि 30 अप्रैल तक मॉडल शाप पर ताला लग जायेगा। अभिनव लगातार शैक्षणिक संस्थानों, मस्जिद के निकट माडल शाप को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह को ज्ञापन भी दिया था आबकारी मंत्री नेमाडल शाप बंद करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान सच्चिदानंद पांडेय, राजन ठाकुर, राना तिवारी, अंकुश मिश्रा, सौरभ शर्मा, देवेंद्र पांडेय, नीरज पांडेय, अमृत कुमार वर्मा, अनिल कुमार आदि रहे।