फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bjp president programme

शाह के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

Mon, 27 Jun 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bjp president programme
हर्रैया विधान सभा में हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा  नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा लगा दी है। सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय और त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने रविवार को हरैया और कप्तानगंज विधानसभा में तैयारी बैठक कर  दोनों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक सेक्टर की बूथवार समीक्षा की। 
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन के अधिकारियों ने दौरा कर तैयारी का जायजा लिया। एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी एसएन सिंह, एलआईयू प्रभारी एके सिंह अपनी टीम के साथ मंच और सुरक्षा के बिंदु पर रणनीति बनाते रहे। सम्मेलन के मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा रवि ने बताया कि कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह की  अध्यक्षता में इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, त्रयंबक नाथ त्रिपाठी पहुंचे। 
विज्ञापन


 इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी, गीता शुक्ला, अजय सिंह गौतम, अमरनाथ पाठक, विवेकानंद मिश्रा, अश्विनी श्रीवास्तव, इंद्रवास सिंह, विनीत तिवारी, भगवान बख्श सिंह, राजेश तिवारी, सुनील  पांडेय, रिंकू दुबे, संतोष शुक्ल, जय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। भाजपा साऊंघाट मंडल की बैठक हड़िया चौराहे  पर हुई। इसमें सभी सेक्टर प्रमुख व मंडल के पदाधिकारियों को बूथ प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के सभी बूथ प्रमुखों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया। बैठक में मंडल प्रभारी गिल्लम चौधरी, राजेश पाल, विवेक मिश्र, धर्मराज गुप्ता, कमेंद्र चौहान, बाबूराम, सुशील शुक्ल, इंद्रजीत चौहान आदि रहे। नगर सदस्यता प्रमुख आनंद शुक्ल, नगर अध्यक्ष राजन मिश्रा, पुष्कर मिश्र, नगर महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने बस्ती शहर में गांधी नगर सेक्टर के बूथ प्रमुखों के साथ बैठक कर सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। 

रामनगर और सल्टौवा मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह ने सेक्टर प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों से मिल कर रूप रेखा तय की। मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल, गोपाल पांडेय, लालजी अग्रहरि, अयोध्या प्रसाद सिंह, राधेश्याम, रामतेज चौधरी, मथुरा सिंह, गिरिजेश बहादुर सिंह, अरविंद पांडेय, लक्ष्मीकांत चौधरी, अमरेश भट्ट, विवेकानंद  पांडेय आदि मौजूद रहे। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के स्वच्छता प्रमुख अभिनव उपाध्याय ने स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार से मिलकर रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई की चर्चा की। सोमवार को सुबह छह बजे से रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ता सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।


पहली जुलाई को प्रशासन की अग्निपरीक्षा
बस्ती। पहली जुलाई पुलिस प्रशासन के लिए अग्निपरीक्षा का दिन होगा। जिस वक्त अलविदा की नमाज अदा की जाएगी, उसी दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिशन 2017 की रणनीति साझा कर रहे होंगे। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा एजेंसियों के लिए कठिन परीक्षा होगी। हालांकि इसके लिए सरकारी तंत्र प्रबंध करने में जुटा है। बकौल डीआईजी, जिले स्तर से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। इसको लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। अतिरिक्त फोर्स की उपलब्धता का आंकड़ा मिलने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed