{"_id":"65e6267d2e6023a13b0d9817","slug":"bjp-is-diverting-public-attention-from-real-issues-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112454-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही भाजपा
Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समाजवादी पार्टी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने कहा कि भाजपा धर्म और राम के नाम पर नफरत फैलाने व जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का षड्यंत्र कर रही है। आमजन राम के अनुयायी हैं और भाजपा राम की व्यवसायी है। जबकि सपा का मूलमंत्र सामाजिक न्याय व समानुपातिक प्रतिनिधित्व है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एक होटल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि अपने को पिछड़ा बताने वाले पीएम पिछड़ी जातियों के दुश्मन हैं। वर्तमान में भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों, उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों नीलाम कर निजीकरण के माध्यम से ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण खत्म कर रही है।
उन्होंने कहा कि अपने को पिछड़ी जाति व नीच जाति का बताने वाले पीएम मोदी पिछड़ों की जनगणना क्यों नहीं करा रहे, ओबीसी पीएम की सरकार में पिछड़ों की हकमारी कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस के इशारे पर लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण को खत्म करने में जुटी हुई है। आरोप लगाया कि भाजपा बाटों और राज करो की नीति पर चलती है और जाति से जाति को लड़ाकर पिछड़ों, दलितों की ताकत को कमजोर करने का काम करती है।