{"_id":"6824e225dd5d9431ea0e3dc4","slug":"bird-flu-administration-on-alert-poultry-farm-owners-instructed-to-remain-vigilant-basti-news-c-207-1-bst1004-136586-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : प्रशासन अलर्ट, पोल्ट्री फार्म मालिकों को सतर्क रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : प्रशासन अलर्ट, पोल्ट्री फार्म मालिकों को सतर्क रहने के निर्देश
Thu, 15 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्डफ्लू से हुई बाघिन की मौत के बाद बस्ती में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को यहां कई पोल्ट्री फार्मों की जांच की गई।
हालांकि, किसी भी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के लक्षण न मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरुण कुमार गुप्ता ने सभी पोल्ट्री फार्म मालिकों एवं गोशालाओं के मालिकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को बर्ड फ्लू के लक्षण नजर आते तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें।
गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्डफ्लू से बाघिन की हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिले के अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से ही बस्ती का जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
सीवीओ ने बताया कि बर्डफ्लू के मद्देनजर जिले के सभी पोल्ट्रफार्म मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अपने पोल्ट्रीफार्म में सफाई का विशेष ध्यान रखें और निरंतर मुर्गियों की जांच करते रहे। यदि किसी तरह का कोई लक्षण नजर आता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि इसके साथ सभी गोशाला मालिकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गोशाला मालिकों से भी कहा गया है कि वे अपने अपने गोशालाओं में सफाई रखें ताकि गायों में कोई संक्रमण न होने पाए।
सीवीओ के मुताबिक बर्ड फ्लू मुख्य रूप से पक्षियों में होने वाली बीमारी है, लेकिन गोरखपुर में बाघिन की मौत बर्डफ्लू से हुई है, इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक जहां भी जांच कराई गई है कहीं भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।
उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्म मालिकों से कहा गया है कि यदि उनके फार्म में कहीं भी एक साथ कई मुर्गियों के मरने की घटना होती है तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें।