{"_id":"683c9d6aa61a0981e8062dc1","slug":"bird-flu-a-team-formed-in-every-block-for-monitoring-basti-news-c-207-1-bst1004-137544-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : हर ब्लाॅक में निगरानी के लिए बनी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : हर ब्लाॅक में निगरानी के लिए बनी टीम
Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर में की चार दुकानों पर रखे मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हाे गया है। सभी पोल्ट्री फार्मों पर पैनी नजर रखने के लिए हर ब्लाॅक में रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर दी गई है। कहीं से भी कोई अंदेशा मिलते ही टीम वहां पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करेगी।
उल्लेखनीय है गोरखपुर में बर्ड फ्लू के कुछ केस मिलने के बाद वहां मुर्गों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही बाहर से भी मुर्गा लाने-लेजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आसपास के जिलों में भी अधिकारियों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
बस्ती में भी इसको लेकर अलर्ट जारी होने के साथ सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विभाग की टीम ने पिछले एक सप्ताह में विभिन्न पोल्ट्री फॉर्मों और दुकानों से तकरीबन तीन सौ सैंपल लिए हैं। इन्हें बरेली स्थित इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यदि इस जांच में कोई सैंपल संदिग्ध पाया जाएगा तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बस्ती में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है। गोरखपुर में मुर्गों की बिक्री और उनके आवागमन पर रोक लगा दी गई इसलिए वहां से कोई मुर्गा आने का सवाल ही नहीं है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बस्ती जिले में तकरीबन 50 बड़े पोल्ट्री फार्म हैं जो हमेशा मुर्गी पालन करते हैं। इसके अलावा 100 से अधिक ऐसे पोल्ट्री फाॅर्म हैं जो सीजनल बेसिस पर मुर्गी पालन करते हैं। इन सब पोल्ट्री फार्मों की जांच की जा रही है।