फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider woman dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 12 Aug 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies due to car collision
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया थाने के नंदनगर चौराहे के पास हुई घटना
दुबौलिया (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के नंद नगर चौराहे के पास शुक्रवार को बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला को गंभीर चोट आई। आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के खुशहालगंज निवासी सिराज अहमद की पत्नी सालिया खातून (40) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने मायके पैकोलिया थाना क्षेत्र के पुरैना खास गांव से अपने बेटे मोहम्मद अदनान के साथ बाइक से अंबेडकर नगर जनपद के किछौछा शरीफ दरगाह जा रही थीं। रामजानकी मार्ग नंदनगर चौराहे के पास पीछे से एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। जिससे सालिया खातून बाइक से गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। लोगों की सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed