फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider Rajgir died in road accident

Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार राजगीर की मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 30 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Rajgir died in road accident
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बस्ती-टांडा मार्ग पर स्थित खुटहन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 55 वर्षीय राजगीर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा निवासी 55 वर्षीय संतराम अपने भतीजे की शादी में लालगंज थाना क्षेत्र के उज्जयनपुर गए थे। वहां से वापस अपने घर जा रहे थे। खुटहन के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। संतराम के घर में पत्नी ऊषा देवी के अलावा इकलौती बेटी रोशनी है। उसकी शादी हो चुकी है। मृतक संतराम राजगीर का काम कर परिवार का गुजर-बसर करते थे। उन्हीं की कमाई से घर का खर्च चलता था। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed