{"_id":"68a4db74e3ba5ff5a00fcf53","slug":"bike-rider-injured-in-car-accident-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142228-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
Wed, 20 Aug 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। हर्रैया बभनान मार्ग पर बैरिहवा ईंट भट्ठे के पास सोमवार को दोपहर कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के परसा गना गांव निवासी 50 वर्षीय पेशकार बाइक से सोमवार को करीब 11.30 बजे बड़ौदा यूपी बैंक पैकोलिया जा रहे थे। बैरिहवा परसा के बीच ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग सीएचसी हर्रैया ले गए। गंभीर हालत देख डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज लखनऊ में इलाज के दौरान रात नौ बजे मौत हो गई। डाक्टर की सूचना पर लखनऊ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक पेशकार की पत्नी सुनीता के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। संवाद