{"_id":"655a5a76f29cc69bd301ab34","slug":"bike-rider-hit-by-uncontrolled-bolero-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7205-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेकाबू बोलरो की चपेट में आया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेकाबू बोलरो की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
Mon, 20 Nov 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर कुरियार चौराहे पर बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के ककरौली गांव निवासी 23 वर्षीय राम निहाल यादव पुत्र लालमन, 20 वर्षीय मुलायम यादव ऊर्फ अनुज पुत्र रामछैल यादव और 20 वर्षीय अरविंद विश्वकर्मा पुत्र जय करन बाइक से गांव से सुबह पांच बजे किसी काम से खलीलाबाद जा रहे थे। गांव से निकलकर कुरियार चौराहे के इंटर कॉलेज के रास्ते पर पहुंचने पर मुंडेरवा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर राम निहाल यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिय। जबकि मुलायम उर्फ अनुज यादव व अरविंद विश्वकर्मा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालात नाजुक बताई जा रही है। राम निहाल यादव की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।