{"_id":"60feef0e8ebc3e58702dbedc","slug":"bike-hit-by-bolero-one-dead-basti-news-gkp4033165164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से बाइक में टक्कर, पीछे बैठे बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से बाइक में टक्कर, पीछे बैठे बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाेंडा जिले के ध्यानार्थ
बोलेरो की चपेट में आई बाइक, एक की मौत
बेलभरिया अंधे मोड़ पर बोलेरो की बाइक में हुई टक्कर
एंबुलेंस हड़ताल के कारण दो घंटे सीएचसी पर पड़ा रहा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर/बस्ती। क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर सोमवार को अमौली बाजार के करीब बोलेरो की चपेट में बाइक सवार आ गए। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
23 वर्षीय सहदेव पुत्र शिवलोचन निवासी लालगंज पायरखास थाना छपिया जनपद गोंडा अपने परिचित गरजू (50) निवासी झिलाही थाना मनकापुर जिला गोंडा के साथ परसा की तरफ से आ रहे थे। अमौली से आगे बढ़ने पर बेलभरिया गांव के पास अंधे मोड़ पर सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क गिर गई। बाइक पर पीछे बैठे गरजू की मौत हो गई। घायल बाइक चालक सहदेव को सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया। एंबुलेंस वालों की हड़ताल के कारण लगभग दो घंटे तक सहदेव रेफर होने के बाद भी इलाज के लिए नहीं जा पाया। बाद में परिजन निजी वाहन से सहदेव को जिला चिकित्सालय अयोध्या ले गये। गरजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने गरजू के भाई धीरज की तहरीर पर बोलेरो के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।