फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhoomipujan was held at GIC for the four-day Gayatri Mahayagna.

Basti News: चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के लिए जीआईसी में हुआ भूमिपूजन

Sun, 02 Nov 2025 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bhoomipujan was held at GIC for the four-day Gayatri Mahayagna.
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में होने वाले 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन करते लोग
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में 27 से 30 नवंबर तक होने वाले 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए रविवार को भूमि पूजन हुआ। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, नपाध्यक्ष नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा ने वेद मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। गायत्री परिवार के जिला प्रकोष्ठ के समन्वयक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि यज्ञ संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी है।
विज्ञापन

जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि वातावरण के शोधन का जो कार्य यज्ञ करता है वह कहीं और संभव नहीं है। इससे ऐसा वातावरण सृजित होता है जो जन कल्याणकारी होने के साथ-साथ संपूर्ण प्रकृति के लिए लाभदायक होता है। कहा कि बस्ती की धरती पर गुरुदेव स्वयं यज्ञ कर चुके हैं। इसलिए माता भगवती देवी शर्मा की जन्मसदी के उपलक्ष्य में यहां कार्यक्रम आयोजित है। तीन दिनों तक होने वाले यज्ञ में जनपद के सभी लोगों से अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन

अयोध्या जोन के उप प्रभारी जय सिंह वर्मा ने यज्ञ के वैज्ञानिक तथ्यों को समझाते हुए कहा कि जब विज्ञान इतना सशक्त नहीं था तब हमारे धर्म ग्रंथों में मंत्रों के माध्यम से जो कर दिखाए उसे पर विज्ञान आज शोध कर रहा है। महेश शुक्ला, नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा और पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने गायत्री परिवार को हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर बहराइच के उप जोन समन्वयक सियाराम जायसवाल, उदगाता सुरेंद्र और जगदंबा, बस्ती गायत्री परिवार के प्रबंध ट्रस्टी जगराम, जिला समन्वयक अनूप गौड़, मनोज सिंह, ओमप्रकाश लोहिया, विशाल श्रीवास्तव, रामसागर चौधरी, सूर्य प्रभा चौधरी, लालमणि चौधरी, नितेश सिंह, बब्बन लाल, अभय नाथ, दिलीप गौड़, रामकमल सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, कांति चौरसिया, सुमित्रा, चंचलावती, सुधा शुक्ला, किरण सिंह, मनीष उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed