फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhandaras were organized at various locations in the name of Bajrang Bali, while chants of victory continued to reverberate.

Basti News: बजरंग बली के नाम पर जगह जगह भंडारे, गूंजते रहे जयकारे

Wed, 27 May 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bhandaras were organized at various locations in the name of Bajrang Bali, while chants of victory continued to reverberate.
भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग।
बस्ती। ज्येष्ठ मास के चाैथे मंगलवार पर श्रद्धालु महावीर के भक्ति में सराबोर रहे। इस अवसर पर शहर के गांधीनगर, पक्के, अस्पताल चाैराहा, आवास विकास, कंपनी बाग समेत विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां लोगों ने पूजन-अर्चन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रुधौली संवाद के अनुसार, तहसील प्रांगण रुधौली में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान सुन्दरकांड पाठ का आयोजन विधिवत रूप से किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, लेखपाल एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

पंडित सुजीत उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजन कर सुन्दरकांड पाठ की शुरुआत कराई। दिवाकर पांडेय एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुन्दरकांड पाठ किया गया। जिससे पूरा तहसील परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और “जय श्री राम” के जयघोष से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर कानूनगो संतोष शुक्ला, लेखपाल संघ के जिला मंत्री अंकित चौधरी, लेखपाल संघ अध्यक्ष पंकज सिंह, मनोज वर्मा, प्रमोद चौधरी, अमन जायसवाल, अजीत चौधरी, आलोक, विनय के साथ रजनीश सिंह, पारसनाथ पांडेय, रमेश सिंह, रमेश भट्ट, दिनेश श्रीवास्तव, श्याम नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed