फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Benefits of pension taken in the name of 5004 dead, ineligible

5004 मृतकों, अपात्रों के नाम से लिया गया पेंशन का लाभ

Sun, 16 Oct 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Benefits of pension taken in the name of 5004 dead, ineligible
5004 मृतकों, अपात्रों के नाम से लिया गया पेंशन का लाभ
विज्ञापन

बस्ती/गौर। समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में 5004 मृतकों और अपात्रों को कागज में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा था।
इसका पता तब चला, जब शासन के निर्देश पर विभाग ने सत्यापन शुरू कराया। इसमें बड़े पैमाने पर ऐसे लोग भी पाए गए, जो जीवित नहीं हैं और उनके नाम से पेंशन जारी हो रही थी। कई अपात्रों को भी पेंशन का लाभ मिल रहा था। सत्यापन के बाद विभाग ने इन सभी की पेंशन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1,11,886 लोग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ विभाग की ओर से पा रहा थे, लेकिन कुछ माह पहले सरकार के निर्देश पर जांच कराए जाने के निर्देश जारी हुए। उस पर सितंबर तक कराए गए सत्यापन रिपोर्ट में जिले में कुल 5004 मृतक व अपात्र पाए गए, जिन्हें पेंशन से वंचित करते हुए नाम काट दिया गया है। अब तक कराए गए सत्यापन में पात्र पाए गए लोगों को ही वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। सबसे ज्यादा गौर ब्लॉक में 129 अपात्र व 426 मृतक पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण गौर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक में बड़े पैमाने पर मृतक व अपात्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पेंशन का लाभ लेते पाए गए। उनके सत्यापन के बाद पेंशन पर रोक लगा दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी ब्लॉकों में तैनात एडीओ समाज कल्याण को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पेंशन योजना को पारदर्शिता के साथ गरीब पात्रों को लाभान्वित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई अपात्र व्यक्ति योजना में शामिल न हो, उसके लिए सत्यापन कराया जा रहा है।

अब भी जिले में 23622 लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का आधार और अभिलेखों का पूर्ण रूप से सत्यापन होगा, उन्हीं को योजना का लाभ मिलेगा। जिन लोगों ने मृतकों के नाम पर पेंशन ली है, उनसे वसूली की भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed