फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   beat and 23 nominate

मामूली विवाद में कई जगह हुई मारपीट, 23 नामजद

Mon, 13 Dec 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
beat and 23 nominate
मामूली विवाद में मारपीट, 23 नामजद
विज्ञापन

- कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज, परशुरामपुर, मुंडेरवा, दुबौलिया क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जबरदस्ती खेत जोतने, जमीन में सीढ़ी बनाने समेत कई मामले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की सात घटनाओं में पुलिस ने 23 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के लबनापार निवासी सीमा देवी पत्नी संजय त्रिपाठी का आरोप है कि गांव के रंजीत त्रिपाठी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी उर्फ अनुराग और राहुल त्रिपाठी ने बिना किसी बात के घर में घुसकर अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी देते हुए बाहर खड़े ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़ की। पुरानी बस्ती के महुड़र निवासी चंद्रावती देवी का आरोप है कि गांव के परमात्मा चौधरी, सर्वेश चौधरी व रागिनी ने सीढ़ी के विवाद के विवाद में उन्हें व उनके बेटा-बेटी को धमकाया और घर में घुसकर मारपीट की। इसी गांव के शंभूनाथ शर्मा का आरोप है कि सलीम, उनकी पत्नी व दो अन्य अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश में अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया। वाल्टरगंज क्षेत्र के बहरामपुर निवासी काशीराम का आरोप है कि आपसी विवाद में गांव की बबिता, नंदकिशोर, पवन समेत पांच लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। परशुरामपुर के जटौलिया में खेत जोतने को लेकर मारपीट हो गई। जटौलिया की ही इंद्रावती देवी का आरोप है कि गांव के हंसराज, सियाराम, तिलकराम व रज्जन ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव में आए पति को भी पिटाई कर धमकाया। दूसरे पक्ष के हंसराज का आरोप है कि भल्लर, राहुल व राजेंद्र ने खेत जोतने को लेकर मारपीट कर धमकाया। दुबौलिया थाने के सिकटा निवासी राघवराम का आरोप है कि खेत में बोई गई सरसों के खेत की जुताई करने का विरोध करने पर गांव के आद्या प्रसाद, शुभम, महंत व अन्य ने मारने के लिए दौड़ा लिया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। मुंडेरवा थाने के उमरी अहरा निवासी नरेंद्र का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रामचरन उर्फ भुट्टी, उनके दामाद व अन्य ने मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने सभी घटनाओं में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed