फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's Manas, champion in UP's team chess, also shines

Basti News: यूपी की टीम शतरंज में चैंपियन बस्ती के मानस भी चमके

Thu, 29 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Basti's Manas, champion in UP's team chess, also shines
बस्ती। लखनऊ के मिनी स्टेडियम विजयंत खंड में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड चेस चैंपियनशिप 2025-26 में उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर ने ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। चैंपियन बनने का जहां यूपी टीम ने गौरव प्राप्त किया, वहीं इस टीम में बतौर खिलाड़ी शामिल बस्ती के कर्मी मानस भल्ला भी चमके। शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

विद्युत् वितरण मंडल-बस्ती में कार्यकारी सहायक के पद पर कार्यरत मानस भल्ला का चयन यूपी टीम में हुआ था। बताया कि उनकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड चेस चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया है। बताया कि 1974 से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम पहली बार नेशनल चैंपियन बनी है। यूपी ने तमिलनाडु को 3-1 से मात देकर खिताब जीता। निर्णायक मुकाबले में भल्ला ने तमिलनाडु के आर. सिंगारवेली को हराकर अपनी टीम का स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

इस टीम के चार खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी पहली बार पावर सेक्टर का नेशनल खेल रहे थे, जिसमें से एक मानस भल्ला भी हैं। गौरतलब यह है कि भल्ला जिला शतरंज क्लब लखीमपुर-खीरी के सह सचिव भी हैं और वे यूपी में शतरंज के विकास एवं विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। साथ ही साथ वे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं वर्तमान में नेशनल ऑर्बीटर भी हैं। बताया कि लखनऊ स्टेडियम में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में देश की 10 टीमें प्रतिभाग की थीं। एक टीम में चार खिलाड़ी जुड़े थे। जिसमें यूपी प्रथम, तेलंगाना द्वितीय और तमिलनाडु तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यूपी टीम टाईब्रेक के आधार पर विजेता बनी। यूपी टीम के विजेता बनने पर मानस भल्ला को चीफ इंजीनियर वीके गुप्ता, एक्सईएन आशीष श्रीवास्तव, अजीत यादव, धर्मेंद्र, महेंद्र, रूपेश आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed