{"_id":"69dbda186d18528ea4063d16","slug":"bastis-ankits-amazing-performance-in-the-national-sub-junior-hockey-tournament-the-team-won-gold-basti-news-c-207-1-bst1005-156710-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नेशनल सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में बस्ती के अंकित का कमाल, टीम ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नेशनल सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में बस्ती के अंकित का कमाल, टीम ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
चैंपियन बनने के बाद टीम के साथ अंकित स्रोत स्वयं
बस्ती। बिहार के राजगीर स्टेडियम में खेली गई 16वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम विजेता बन गई है। फाइनल में एमपी एकेडमी को हराकर टीम चैंपियन बनी और इस जीत में बस्ती के अंकित का भी बेहतर योगदान रहा। टीम को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है।
फाइनल मुकाबले में यूपी ने एमपी को आसानी से 5-2 के अंतर से हराया। कोच सुशील कुमार ने बताया कि श्रीहंसराज लाल इंटर कॉलेज के छात्र नगर पंचायत गनेशपुर चैनपुर निवासी अंकित यादव ने जीत में अहम भूमिका निभाई है। इसके पहले उप्र तीन बार इस प्रतियोगिता का विजेता रह चुका है। चौथी बार चैंपियन बनने का अवसर मिला है। यूपी को पिछले साल तीसरे नंबर के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। अहम मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने आक्रामक शुरुआत की, जिसका उसे फायदा भी मिला।
बताया कि 18 सदस्यीय यूपी सब जूनियर हॉकी टीम में अंकित यादव का चयन हुआ था। एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में टीम के साथ हिस्सा लिए। टीम में बतौर गोलकीपर की भूमिका में दिखे। अंकित की इस उपलब्धि से स्थानीय खिलाड़ियों में खुशी है। अजय सिंह, दिलीप कुमार, विकास सोनकर आदि ने बधाई दी है।