{"_id":"685083d3ccbbd23dbb0dafe4","slug":"basti-three-people-including-the-station-in-charge-suspended-in-pari-murder-case-basti-news-c-7-1-gkp1014-973567-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती : परी हत्याकांड में थाना प्रभारी समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती : परी हत्याकांड में थाना प्रभारी समेत तीन निलंबित
Tue, 17 Jun 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया क्षेत्र के जीतीपुर की परी हत्याकांड में सोमवार देर शाम थाने के प्रभारी निरीक्षक, हल्का दरोगा और हेड कांस्टेबल को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। दोपहर डीआईजी संजीव त्यागी ने जिला अस्पताल में घायलों से बातचीत करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डीआईजी के निर्देश पर एसपी अभिनंदन ने थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, दरोगा रमेश कुमार व मुख्य आरक्षी देवनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
रविवार को दोपहर जीतीपुर गांव में जमीन की पैमाइश करके राजस्व टीम ने सीमांकन किया था। उसी पर मिट्टी गिरवाने को लेकर अतुल कुमार श्रीवास्तव के परिवार पर हमला कर दिया गया था। थानेदार को पूरे प्रकरण की गंभीरता की जानकारी होने के बावजूद लापरवाही बरती गई, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि शुरू से ही इस मामले में पुलिस की ओर से काफी ढिलाई बरती गई। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में थाने के पुलिस कर्मियों की लापरवाही की जांच कराई जा रही है। संवाद