फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti: The miscreants picked up the businessman by showing a pistol, asked for 20 lakhs then fled on the assurance of giving Rs.

बस्ती: बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर व्यवसायी को उठाया, 20 लाख मांगे फिर रूपये देने के आश्वासन पर छोड़कर भागे

Sun, 06 Mar 2022 01:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बभनान (बस्ती)।
अमर उजाला नेटवर्क, बभनान (बस्ती)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 01:57 PM IST
सार

व्यवसायी सील प्रकाश मोदनवाल ने बताया कि सुबह दो-तीन लोग यह कह कर उसके पास बैठ गए कि उन्हें बड़ा मुर्गी फार्म खोलना है। बातचीत चल रही थी कि उन्हीं में से एक ने पिस्टल निकालकर उसका मुंह बांध दिया और बोरे से ढक कर अपनी गाड़ी में फेंक दिया।

विज्ञापन
Basti: The miscreants picked up the businessman by showing a pistol, asked for 20 lakhs then fled on the assurance of giving Rs.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा जिला के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान स्थित जमुनहा तिराहा निवासी एक व्यवसायी को पिस्टल दिखाकर अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उससे 20 लाख रुपये मांगे, लेकिन जब व्यापारी रुपये देने के लिए तैयार हो गया तो बदमाश उसके हाथ-पैर खोलकर उसे पैकोलिया थाना क्षेत्र के मझगवा गांव के पार उतारकर फरार हो गए। व्यापारी का मुर्गी फार्म है।

विज्ञापन


व्यवसायी सील प्रकाश मोदनवाल ने बताया कि सुबह दो-तीन लोग यह कह कर उसके पास बैठ गए कि उन्हें बड़ा मुर्गी फार्म खोलना है। बातचीत चल रही थी कि उन्हीं में से एक ने पिस्टल निकालकर उसका मुंह बांध दिया और बोरे से ढक कर अपनी गाड़ी में फेंक दिया। उसने बताया कि रास्ते में बदमाशों ने उससे 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी और कहा कि अगर रुपया नहीं दोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

विज्ञापन

पुलिसबल मौके पर पहुंचा

उसने बताया कि इस बात से सहमत होकर उसने शाम तक 10 लाख रुपये देने की बात कही तब बदमाशों ने उसे हाथ पैर खोला और रास्ते में उतार दिया। वहां से वह घरवालों को फोन करके बाइक से बभनान पहुंचा। घटना की सूचना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष छपिया, सीओ मनकापुर मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed