फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Strikers defeated Basti Champions by six wickets in the Under-12 cricket match.

Basti News: अंडर-12 क्रिकेट मैच में बस्ती चैंपियंस को बस्ती स्ट्राइकर ने छह विकेट से दी शिकस्त

Mon, 25 May 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Basti Strikers defeated Basti Champions by six wickets in the Under-12 cricket match.
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को एक मैच खेला गया। अंडर-12 आयु वर्ग की सीरीज का पहला मैच बस्ती स्ट्राइकर और बस्ती चैंपियंस के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती चैंपियंस को बस्ती स्ट्राइकर ने छह विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में बस्ती चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती चैंपियंस 25.5 ओवर में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक पांडेय ने 27, अर्पित श्रीवास्तव ने 22, आयुष यादव ने 20 और अक्षत ने 18 रन बनाए। बस्ती स्ट्राइकर की तरफ से देवांश ने तीन लिए। अरमान शेख और अनजाने ने दो-दो व किशन गुप्ता और संस्कार ने एक-एक विकेट लिए। बस्ती स्ट्राइक ने इस मुकाबले को 18.3 ओवर में ही छह विकेट से जीत लिया। बस्ती स्ट्राइकर की तरफ से युग ने 48, अर्जुन यादव ने 37 और साहित्य ने 34 रनों की पारी खेली। बस्ती चैंपियंस की तरफ से श्रेयांश ने दो, सिद्धू और मेधानश प्रताप ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

तीन मैच के इस सीरीज का पहला मैच बस्ती स्ट्राइक करने छह विकेट से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले युग श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed