{"_id":"677189035850150857012fe4","slug":"basti-premier-league-teams-batting-first-won-the-matches-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129592-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती प्रीमियर लीग: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती प्रीमियर लीग: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते मैच
Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बस्ती प्रीमियर लीग बीपीएल के चौथे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही विजेता हुई।
पहला मैच पांडेय-11 और आर्यन-11 टीम के बीच खेला गया। जिसमें पांडेय-11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन का लक्ष्य रखा। जिसमें रघुवीर ने 24, धर्मेंद्र ने 40 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी आर्यन की टीम 68 रनों पर आउट हो गई। जिसमें आदित्य ने दो बॉल में पांच रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिया।
दूसरा मैच हर्रैया और पांडेय-11 के बीच खेला गया। हरैया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन का लक्ष्य रखा। जिसमें अभिनव ने 29 व आकाश ने 23 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी पांडेय-11 की टीम 57 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें भोलू ने सर्वाधिक दो ओवर में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
तीसरा मैच केडीसी-11 व आर्यन-11 के बीच खेला गया। केडीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 96 रन बनाए। जिसमें मुन्ना उपाध्याय ने 19 गेंद पर 35 रन, अंशुल पाल ने 17 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी आर्यन-11 की टीम मात्र 85 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसमें अंशुल पाल ने तीन ओवर में 23 रन देकर चार विकेट हासिल किया।
अंपायर अमजद आलम , लाइव प्रसारण आफताब, स्कोरर जलमणी चौहान, कॉमेंटेटर अमित, शिव शंकर वर्मा, अली, अतुल चौधरी शुभम , पुष्पेश पांडे समेत तमाम लोगों ने सहयोग किया। व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।