{"_id":"6994b6e1f600f5eb3100571d","slug":"basti-police-to-investigate-death-of-teenager-in-ayodhya-basti-news-c-207-1-bst1006-153407-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अयोध्या में किशोर की मौत की जांच करेगी बस्ती पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अयोध्या में किशोर की मौत की जांच करेगी बस्ती पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। एक सप्ताह पहले अयोध्या के बछड़ा सुलतानपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गौरा पांडे गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय के बेटे शिवेंद्र पांडेय (16) की मौत के मामले में बस्ती पुलिस भी जांच करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की ओर से एसपी बस्ती को पत्र भेजा गया है, जबकि अयोध्या पुलिस पहले से जांच कर रही है।
अयोध्या शहर के एसएसबी इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र रहे शिवेंद्र पांडेय की आठ फरवरी को तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नौ फरवरी को मौत हो गई थी। परिजनों ने अयोध्या नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि बेटा अयोध्या शहर के किसी कोचिंग संस्थान में पढ़ता था। वह बछड़ा सुलतानपुर निवासी अशोक यादव के मकान में दूसरे मंजिल पर किराये पर कमरा लेकर रहता था।
आठ फरवरी की रात करीब 2:10 बजे मकान मालिक का फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। सूचना मिलने पर परिजन अयोध्या पहुंचे तो पता चला कि किशोर के साथी उसे श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले गए। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नौ फरवरी की रात करीब 11 बजे शिवेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि उसके मोबाइल फोन पर घटना से पहले विभिन्न नंबरों से फोन आए थे और व्हाट्सएप चैटिंग की गई है, जो संदिग्ध लग रही है, उसे प्रताड़ित किया गया है, जिससे परेशान होकर बेटे ने मौत को गले लगा लिया।
परिवार वालों का आरोप है कि उसे जहर खिलाकर साजिश के तहत हत्या की गई है। परिजनों ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से पुलिस अधीक्षक बस्ती को पत्र भेज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।