{"_id":"68812dcb50661c4a3d0ed614","slug":"basti-news-x-ray-stopped-due-to-table-dispute-in-chc-bhanpur-basti-news-c-207-1-bst1004-140666-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएचसी भानपुर में टेबल के फेर में एक्स-रे पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएचसी भानपुर में टेबल के फेर में एक्स-रे पर ब्रेक
Thu, 24 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
- अस्पताल में मशीन होने के बाद भी बाहर से कराना पड़ रहा है एक्स-रे, परेशान हो रहे मरीज
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभाग की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए एक्स-रे मशीन तो लगा दी गई लेकिन करीब 11 माह बीतने के बाद भी एक्स-रे टेबल नहीं उपलब्ध हो सकी। इसकी वजह से सीएचसी में सिर्फ छाती का ही खड़े होकर एक्स-रे हो पा रहा है। बाकी हाथ पैर या पेट आदि के एक्स-रे के लिए मरीजों को बाहर जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है।
सीएचसी पर रोजाना बहुत से ऐसे मरीज आते हैं जिन्हें डाॅक्टर एक्स-रे लिखते हैं। मगर, यहां पर केवल छाती का ही एक्स-रे हो पाता है। बाकी मरीजों को मजबूरी में बाहर जा कर एक्स-रे कराना पड़ता है। इससे जहां मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं उनकी जेब भी ढीली होती है।
एक्सरे टेक्नीशियन मनोज कुमार ने बताया कि एक्स-रे मशीन संचालन के लिए एक्स-रे टेबल व एक अदद एयर कंडीशन के साथ अन्य सामान की डिमांड समय-समय पर पत्राचार के माध्यम से विभाग से की जाती है। अभी चार दिन पहले ही पत्र भेज कर जरूरी सामानों मांग विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई है। उपलब्ध होते ही सुविधा मिलने लगेगी।