फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News Old man dies under suspicious circumstances, case registered against six

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, छह पर केस दर्ज

Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Basti News

Old man dies under suspicious circumstances, case registered against six
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। सहाउतपुर डमरूआ जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि डंपर से मिट्टी ढुलाई को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी। इस वजह से वृद्ध की मौत हुई। पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह शहाउतपुर निवासी राम उजागिर (70) का शव घर के करीब नल के पास पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान चोट लगने के कारण राम उजागिर की मौत हुई है। थानाध्यक्ष मोतीचंद ने बताया कि राम उजागिर के परिजनों के तहरीर के आधार पर छह लोगों पर गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वाल्टरगंज क्षेत्र के सहाउतपुर डमरूआ जंगल में गांव के रास्ते से होकर डंपर से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। रविवार को वाहन चालकों को रोककर कुछ ग्रामीणों ने लोड अधिक होने के कारण सड़क टूटने की शिकायत की थी। इसे लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सोमवार को फिर मिट्टी खनन कराकर ढुलाई कर रहे लोगों से ग्रामीणों का विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। सहाउतपुर निवासी रामउजागिर के घरवालों का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर भी मारपीट की। मंगलवार की सुबह राम उजागिर का शव उनके नल के पास पड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थानाक्षेत्र के मैनसिर गांव निवासी दिलीप यादव, आलोक, कमलेश, शिवम, आर्यन, बादशाह पर केस दर्ज कर लिया है।श
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed