{"_id":"69fb8aad3facc2775d013b51","slug":"basti-news-basti-news-c-207-1-bst1005-158180-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कटी पर्ची लेकर भटक रहे उपभोक्ता एजेंसियों पर नहीं पहुंच रहा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कटी पर्ची लेकर भटक रहे उपभोक्ता एजेंसियों पर नहीं पहुंच रहा सिलिंडर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी भीड़ संवाद
बस्ती। प्रशासन व ऑयल कंपनियों के पर्याप्त सिलिंडर आपूर्ति के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कई एजेंसियों पर स्टॉक न आने के कारण परेशानी हुई। वहीं, जिन एजेंसियों पर सिलिंडर पहुंचा, वहां सिलिंडर के लिए खूब धक्का-मुक्की हुई। वहीं, कई गैस एजेंसी संचालकों ने बाहर आज वितरण नहीं होगा की सूचना चस्पा कर उपभोक्ताओं को तारीख देकर लौटा दिए।
एजेंसियों पर सुबह से दोपहर तक लाइन लगाने के बाद सिलिंडर न आने की सूचना देकर वापस कर दिया जा रहा है, इससे लाइन बेकार हो जा रही है। स्टेशन स्थित एजेंसी पर पहले पर्ची कटवा चुके लोग बरगदवा स्थित गैस गोदाम पर सिलिंडर के लिए भटकते दिखे। वहीं, पटेल चौक स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ता के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लाइन में लगने के बाद भी बदसलूकी की जा रही है।
गैस नहीं है, कृपया भीड़ न लगाएं की सूचना चस्पा कर दी जा रही है और अंदरखाने से पर्ची काटकर सिलिंडर ब्लैक किए जा रहे। बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं की पर्ची पर अप्रैल 20 को कटी थी, उन्हें भी गैस नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
वह सिलिंडर लेने पहुंचे तो हताश हो गए। उपभोक्ता राधेश्याम, राकेश, राजा व गुड्डन ने बताया कि एजेंसी पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है। बुकिंग के बाद किसी तरह पर्ची कट भी जा रही है तो गोदाम पर सिलिंडर नहीं आता। बाद में परेशानी होती है।
इसी प्रकार सिविल लाइन स्थित गैस एजेंसी पर हुआ। यहां भी सिलिंडर न आने का नोटिस चस्पा किए थे। एजेंसी बंद होने से तमाम उपभोक्ता लाइन लगाने के बाद लौट गए। बताया गया कि यहां एक दिन गाड़ी आती है तो दूसरे दिन घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आई है, का बहाना बनाकर वापस कर दिया जाता है। सिलिंडर न आने के कारण बुकिंग पर्ची भी नहीं दी जा रही है।
उपभोक्ता अमरजीत, राजकुमार, सोनमती, मनोज भट्ट ने बताया कि घर में शादी-विवाह का आयोजन है, गैस सिलिंडर न मिलने पर बहुत परेशानी हो रही।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पर्ची कटने के बाद भी तीन दिनों से आ रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला है। इसी तरह महराजगंज, हर्रैया, नगर, रौतापार, जिला अस्पताल, मालवीय रोड रोडवेज, कटरा स्थित एजेंसी पर रहा। जहां, सिलिंडर के लिए लोग जूझते दिखे।