{"_id":"5f663d598ebc3ef47f01b6c2","slug":"basti-minor-gangraped-in-lucknow-basti-news-gkp3661973156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
लखनऊ ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया केस
लखनऊ पुलिस ने पीड़िता को 18 सितंबर को पहुंचाया उसके गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र की एक किशोरी को दो युवक बहला-फुसला कर लखनऊ ले गए। यहां एक कमरे में दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। लखनऊ पुलिस की मदद से किशोरी 18 सितंबर को गांव पहुंची। इसके बाद उसने परिजनों के साथ दुबौलिया थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी है।
17 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि सात सितंबर को दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले अजय और रेहान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लखनऊ ले गए। यहां चिनहट क्षेत्र के किसी मकान के कमरे में रखे। इसके बाद तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। विरोध करने पर मारते-पीटते थे और जानमाल की धमकी देते थे। मारपीट के दौरान शोर मचाने पर मकान मालिक ने हस्तक्षेप किया और सूचना पुलिस को दे दी। पीड़िता के परिजनों के अनुसार लखनऊ पुलिस खुद उसे 18 सितंबर को घर ले आई थी। पुलिस के जाने के बाद पीड़िता ने आपबीती घरवालों को बताई। इसके बाद थाने पर पहुंचकर तहरीर दे दी। थाना प्रभारी दुबौलिया अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। छानबीन कर आरोपितों की धर-पकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है।