फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Mahotsav: Local youth will get a chance to show their skills

बस्ती महोत्सव में हुनर दिखा सकते हैं स्थानीय युवा, 28 जनवरी से एक फरवरी तक होगा आयोजन

Sat, 18 Jan 2020 07:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
Basti Mahotsav: Local youth will get a chance to show their skills
cultural - फोटो : अमर उजाला
बस्ती महोत्सव 2020 को लेकर डीएम ने शुक्रवार को स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक की। लोगों से महोत्सव से जुड़ने की अपील की। बताया कि बस्ती महोत्सव से आम लोगों को जोड़ने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम प्रधानों, अधिवक्ताओं आदि से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


बस्ती महोत्सव 28 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगा। जिसमें राष्ट्रीय कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया जा रहा है। टैलेंट हंट के माध्यम से युवा अपना हुनर दिखा सकते हैं। सहयोग राशि देने के लिए महोत्सव की वेबसाइट से दिया जा सकता हैै। इस बैठक में सीडीओ अरविंद पांडेय, एडीएम रमेश चंद्र, उमेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, अभिषेक चंद्र ओझा, अभिषेक कुमार पांडेय, आशीष कुमार श्रीवास्तव, काजी फरजान, कुलदीप सिंह, रणविजय सिंह, अपूर्व शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बस्ती महोत्सव में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, भजन सम्राट अनूप जलोटा, गजल गायिका पिनाज मशानी, भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर, बृजेश शांडिल्य ने आने की सहमति प्रदान की है। डीएम ने कहा कि हम बस्तीवासियों का यह दायित्व है कि महोत्सव में इनका उत्साहवर्धन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर सेल्फी प्वांइट बनाए जाएंगे ताकि यहॉ लोग सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सके। संस्थानों से कार्यालय के सामने बस्ती महोत्सव का बैनर-पोस्टर एवं होर्डिंग लगवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed