फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti in tet today5555

31 केंद्रों पर आज होगी यूपी टीईटी

Wed, 08 Jan 2020 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
basti in tet today5555
31 केंद्रों पर आज होगी यूपी टीईटी
विज्ञापन

केंद्र में प्रतिबंधित रहेगा स्मार्ट फोन
21200 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। जिले में बुधवार को दो पॉलियों में होने वाली परीक्षा के लिए 31 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पॉली की परीक्षा 10 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से शाम पांच बजे तक होगी। कुल 21200 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

प्राथमिक स्तर के लिए 15200 और उच्च प्राथमिक में 6000 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरा है। बाहर से परीक्षा में नकल न हो सके, इसके लिए गेट से लेकर कक्ष के बाहर तक एसटीएफ नजर रखेगी। परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। डीईआईओएस डॉ.बृजभूषण मौर्या ने कहा कि परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए 247 बाहरी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश नहीं होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्र में कोई भी स्मार्ट फोन नहीं ले जा सकेगा। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों को एडिमट कार्ड, पहचान पत्र, काले रंग की पेन, दो फोटो जो परीक्षा फार्म लगा हो, बीएड या बीटीसी अंक पत्र की मूल कापी लानी होगी। प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा सत्यापित होना जरूरी है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ हर केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा निगहबानी के लिए पांच सचल दल लगाए गए हैं। केंद्रों की सुरक्षा के लिए 48 सब इंस्पेक्टर, 127 कांस्टेबल, 60 महिला सिपाही और सीओ सिटी गिरीश सिंह और परीक्षा केंद्र के थानाध्यक्ष निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

रमेश मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed