फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti-Ayodhya highway will be closed from tomorrow morning

Basti News: कल सुबह से बंद हो जाएगा बस्ती-अयोध्या हाईवे... अयोध्या कूच करेगा कांवड़ियों का जत्था

Sun, 28 Jul 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Basti-Ayodhya highway will be closed from tomorrow morning
दो अगस्त को बाबा भद्रेश्वर नाथ समेत विभिन्न शिवालयों पर होगा जलाभिषेक
विज्ञापन

पांच लाख शिवभक्तों के आने का अनुमान, आज शाम तक पहुंच जाएगी आठ जिलों की फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे बस्ती से अयोध्या तक 29 जुलाई की सुबह चार बजे से बंद कर दिया जाएगा। इसी दिन से कांवड़ियों का जत्था अयोध्या कूच करना शुरू कर देगा। लगातार पांच दिन तक हाईवे शिवभक्तों से भरा रहेगा। प्रशासन ने पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। सुरक्षा की दृष्टि से गोरखपुर जोन के आठ जिलों की फोर्स यहां बुलाई गई है। रविवार की शाम तक बाहरी फोर्स यहां आा जाएगी।
श्रावण मास के तेरस के दिन बाबा भद्रेश्वर नाथ समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़िएं जलाभिषेक करते हैं। अयोध्या के पवित्र सरयू तट जल भरकर श्रद्धालु नंगे पांव बस्ती आौर संतकबीरनगर के शिवालयों में पहुंचते हैं। हाईवे पर पांच दिन तक यह यात्रा अनवरत चलती है। यात्रा के दौरान चप्पा-चप्पा भगवामय रहता है। अधिकतर श्रद्धालु बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम में पवित्र सरयू के जल से अभिषेक करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर प्रशासन अपनी तैयारियों को पूरी करने में जुटा है। हाईवे एवं कांवड़ मार्ग की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। सड़क के किनारे पेड़ों की कटाई-छंटाई कराई जा रही है। भद्रवेश्वर नाथ मार्ग एवं मंदिर परिसर को चमका दिया गया है। अमहट से लेकर मंदिर तक मार्ग को रोशनी से जगमग किया जा रहा है। जगह-जगह कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं। 29 जुलाई से कांवड़ियों का जत्था अयोध्या के लिए निकलना शुरू हो जाएगा। इसी दिन शाम से बोल बोम की गूंज के साथ शिवभक्तों की हाईवे पर पैदल यात्रा शुरू होगी। दो अगस्त को आस्था के जल से भोलेनाथ नहलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कांटे से ही रहेगा डायवर्जन
लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर जनपद सीमा कांटे से ही वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। गोरखपुर की ओर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को खलीलाबाद के रास्ते रामजानकी होते हुए आंबेडकरनगर जनपद निकाला जाएगा।पॉलिटेक्निक चौराहे पर भी डायवर्जन रहेगा। यहां पहुंचने वाले सभी वाहनों को बांसी मार्ग या डुमरियागंज मार्ग की ओर से निकाला जाएगा। लखनऊ की ओर आने वाले वाहन बाराबंकी से गोंडा जनपद होकर निकाले जाएंगे।

..

पुलिस अधिकारी हुए सक्रिय
एएसपी ओपी सिंह ने सभी सीओ के साथ मीटिंग कर बस्ती से लेकर अयोध्या बार्डर घघौआ तक का निरीक्षण किया। पेट्रोलिंग के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। कांवड़ मार्ग वाले थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि यात्रा में शामिल कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मातहतों के साथ घघौआ, विक्रमजोत, छावनी तिराहा, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, अमहट घाट, बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। अगले 48 घंटे में सारी तैयारियों पूरी कर लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed