फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Barhua tops in Kho-Khomen primary girls category

Basti News: खो-खोमें प्राथमिक बालिका संवर्ग में बरहुआ अव्वल

Thu, 24 Oct 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Barhua tops in Kho-Khomen primary girls category
प्राथमिक विद्यालय  देवमी में न्यायपंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का आयोजन संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका संवर्ग में बरहुआ प्रथम, देवमी द्वितीय, बालक संवर्ग में देवमी प्रथम व बरहुआ द्वितीय रहा।
पूर्व माध्यमिक खो-खो बालिका संवर्ग में देवमी प्रथम, थाल्हापार द्वितीय, बालक संवर्ग में देवमी प्रथम, थाल्हापार द्वितीय रहा। कबड्डी बालक वर्ग में देवमी प्रथम, चित्राखोर द्वितीय, बालिका वर्ग में चित्राखोर प्रथम, देवमी द्वितीय रहा। पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग में देवमी प्रथम,थाल्हापार द्वितीय, बालक वर्ग मे थाल्हापार प्रथम देवमी द्वितीय रहा।
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका वर्ग में सहजादी प्रथम, अंशिका बरहुआ द्वितीय, बालक वर्ग में रेहान बारहुआ प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका में सानिया प्रथम, प्रियंका द्वितीय रहीं। मुख्य अतिथि बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल व पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अभय सिंह यादव, डाॅ. अनिल कुमार मौर्य ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में नीलम चौधरी, अतुल कृष्ण राज, रामसहाय, विनोद कुमार, राजीव कुमार, मोहम्मद इकबाल, कमलेश्वर प्रसाद, विनय शंकर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed