{"_id":"68f3f57c2fe610805d0afdd1","slug":"banks-will-remain-closed-on-diwali-money-can-be-withdrawn-through-cdm-basti-news-c-207-1-bst1005-146129-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिवाली में बैंक बंद रहेंगे...सीडीएम से निकाल सकेंगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिवाली में बैंक बंद रहेंगे...सीडीएम से निकाल सकेंगे रुपये
Sun, 19 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आज से छह दिन तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को कैश की दिक्कत न हो इसके लिए कैश डिपाजिट मशीन (सीडीएम) में पैसा डालने वाली एजेंसियों को अधिकारियों ने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। जरूरत को देखते हुए एजेंसियों को बैंकों से धनराशि लेने को कहा गया है।
दीपावली का अवकाश 20 को है। इसके बाद 22 व 23 अक्तूबर को बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्तूबर को खुलने के बाद फिर 25 व 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे। दिवाली के एक दिन पहले 19 अक्तूबर को रविवार की छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में जिले में विभिन्न बैंकों के करीब 150 सीडीएम संचालित किए जा रहे हैं। छुट्टियों को देखते हुए सभी बैंकों के प्रबंधकों को एटीएम में कैश की पर्याप्त व्यवस्था पहले से करने के लिए कहा गया है।
सीडीएम में पैसा डालने वाली एजेंसियों को शाखा प्रबंधकों की ओर से जरूरत को देखते हुए विभिन्न प्रकार की गड्डियों की मांग करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बैंकों के सीडीएम की चेस्ट क्षमता अलग-अलग है। क्षमता के मुताबिक धनराशि सीडीएम में डालने के निर्देश बैंकों ने दिए हैं। लीड बैंक मैनेजर आरएन मौर्य के अनुसार, 21 और 24 अक्तूबर को बैंक खुले रहेंगे। लेनदेन कर सकेंगे। वहीं सीडीएम में पर्याप्त कैश रहेगा।
विज्ञापन
दो लाख रुपये तक जमा हो सकेंगे कैश
अगले सप्ताह पड़ रहीं कई छुट्टियों में खासकर कारोबारियों को बैंकों में कैश जमा करने की भी दिक्कतें नहीं रहेंगी। पैन कार्ड के साथ कारोबारी दो लाख रुपये तक कैश सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) के जरिये बैंकों में जमा कर सकते हैं। बिना पैन कार्ड के सीडीएम के जरिये सिर्फ 50 हजार रुपये से कम की धनराशि ही जमा हो सकेंगे।
एटीएम में रहेगी पर्याप्त धनराशि
लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि दिवाली पर एटीएम में पर्याप्त धनराशि रहेगी, किसी ग्राहक को कोई दिक्कत नहीं होने पाएगी। एक दिन एटीएम के चेस्ट में डाली गई धनराशि अमूमन तीन दिनों तक चलती है। निकासी के साथ धनराशि जमा करने की भी सुविधा रहेगी।