फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Banks should provide immediate loans to entrepreneurs: DM

उद्यमियों को तत्काल ऋण उपलब्ध करावें बैंक: डीएम

Fri, 17 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Banks should provide immediate loans to entrepreneurs: DM
उद्यमियों को तत्काल ऋण उपलब्ध करावें बैंक: डीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत डीएम रवीश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयेाजन किया गया। जिसमें सभी बैंकों को तत्काल ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैंको के जिला समन्वयक व जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक की मौजूदगी में उद्योग के उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत बस्ती जनपद का लक्ष्य 1500 व प्रथम फेज के लिए 375 का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष जनपद के बैंकों को कुल 80 आवेदन पत्र भेजे गए हैं। जिसमें भारतीय स्टेट बैंक को 34, पंजाब नेशनल बैंक को 16, बैंक आफ बड़ौदा को 9, उप्र ग्रामीण बैंक को 9, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 2-2 केनरा बैंक व इंडियन बैंक को 3-3 व बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक को 1- ऋण पत्रावलियों को भेजा गया है। बैंक आफ बड़ौदा ने 1, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 2 व बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक ने 1 आवेदन पत्र को स्वीकृत किया है। अभी तक योजना के तहत किसी भी बैंक ने ऋण नहीं वितरित किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बैंकवार समीक्षा करने के बाद सभी बैंकों को तत्काल स्वीकृत आवेदन पत्रों पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक को निर्देश दिया कि बैंको से समन्वय स्थापित करते हुए योजना के तहत ऋण वितरण की कार्रवाई आज ही पूर्ण करवाएं। इस मौके पर सीडीओ के अलावा सभी बैंकों व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed