फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Balrampur dominates in the male category, Basti in the female category.

Basti News: पुरुष वर्ग में बलरामपुर, महिला में बस्ती का दबदबा

Thu, 25 Sep 2025 05:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
Balrampur dominates in the male category, Basti in the female category.
पुलिस प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरित करते डीआईजी संजीव त्यागी- पुलिस
बस्ती। गोरखपुर जोन, गोरखपुर की तरफ से आयोजित 50वीं अंतर-जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता और एलार्म एफीसिएंसी रेस का बुधवार को डीआईजी संजीव त्यागी ने समापन किया। यह प्रतियोगिता 22 से 24 सितंबर तक पुलिस लाइंस के नए पीटी ग्राउंड में हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जोन के 11 जनपदों की टीमों में से गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बलरामपुर, देवरिया और सिद्धार्थनगर की टीमें शामिल रहीं। श्रावस्ती, कुशीनगर, बहराइच और गोंडा की टीमें विभिन्न कारणों से भाग नहीं ले सकीं।
विज्ञापन

पहले दिन 22 सितंबर को एलार्म एफीसिएंसी रेस पुरुष वर्ग का आयोजन हुआ। इसमें बस्ती ने प्रथम, सिद्धार्थनगर ने द्वितीय और देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की एकल स्पर्धा शूटिंग में व्यक्तिगत श्रेणी में गोरखपुर की शिखा सिंह प्रथम, बस्ती की अनीता चौधरी द्वितीय और संतकबीरनगर की आकृति सिंह तृतीय रहीं। टीम वर्ग में गोरखपुर प्रथम, बस्ती द्वितीय और संतकबीरनगर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 सितंबर को 100 गज स्टैंडिंग पोजीशन में सिद्धार्थनगर के विजय यादव ने प्रथम स्थान, बलरामपुर के रितेश सिंह ने द्वितीय और गोरखपुर के विनोद यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 गज नीलिंग पोजीशन में बलरामपुर के बिरकेश यादव प्रथम, संतकबीरनगर के प्रदुम्न सिंह द्वितीय और गोरखपुर के पवन यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed